खबरें छापते हैं, छुपाते नहीं

सेक्टर 23 के सरकारी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
चंडीगढ़। चडीगढ़ के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 23ए में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कोविड के दो साल बाद स्कूल में खेल दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस दौरान स्कूल शिक्षा निदेशक एचएस बरार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पहली से 12वीं के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। छात्राओं द्वारा सेल्फ डिफेंस पर प्रस्तुति दी। इस दौरान थ्री लेग रेस, लेमन रेस, 100 मीटर रेस में बच्चों ने हिस्सा लिया। समारोह के अंत में एचएस बरार द्वारा विजेता बच्चों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top