खबरें छापते हैं, छुपाते नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार पहुंची भाजपा कार्यालय

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने आज अपने चंडीगढ़ दौरे के दौरान भाजपा कार्यालय कमलम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारो हेतु कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए साथ ही साथ केंद्र सरकार की योजनाओं विशेष कर स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में 1.64 लाख व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं जबकि अब तक ₹37000 मरीजों को 30 करोड़ राशि की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा चुकी है। पूरे देश में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 25 करोड़ कार्ड और बनाए जाने हैं देश में 5.5 करोड़ परिवारों को अब तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया तथा चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधारो हेतु सुझाव भी दिए। उन्होंने चंडीगढ़ के सभी शहर वासियों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सभी का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग की इसके अलावा रोगी कल्याण समिति, जन औषधि केदो के विस्तार, चंडीगढ़ में अपने डॉक्टर का कैडर, शहर में प्राइवेट नर्सिंग होम की संख्या बढ़ाए जाने जैसी मेडिकल सुविधाओं की मांग की, साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़ की कार्यशाली में भी और अधिक सुधार किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मेयर अनूप गुप्ता ने मंत्री महोदया तथा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के साथ महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर मेयर अनूप गुप्ता के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष + महामंत्री ,सभी पार्षद तथा मेडिकल सेल के पदाधिकारी वा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top